आज की ताजा खबर

इटावा कचहरी परिसर में आज उबाल पर दिखा छात्र और समाज का गुस्सा… यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सैकड़ों की हुंकार

top-news top-news

इटावा।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की कथित छात्र-विरोधी और समाज-विरोधी नीतियों के खिलाफ इटावा में आज भारी आक्रोश देखने को मिला। कचहरी परिसर उस समय आंदोलन का केंद्र बन गया, जब क्षत्रिय स्वाभिमान समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विकास भदौरिया उर्फ कुन्नू के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र, युवा और समाज के लोग एकजुट होकर प्रदर्शन करने पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए UGC की नीतियों को तत्काल वापस लेने की मांग की और इसे शिक्षा व्यवस्था के लिए घातक बताया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी इटावा को एक ‘अंतिम चेतावनी’ ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि यदि UGC द्वारा लागू किए गए कानूनों और नीतियों को वापस नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में व्यापक और निर्णायक जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

प्रदर्शन में शामिल वक्ताओं ने कहा कि छात्र हितों से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं।

कचहरी परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, वहीं प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *