आज की ताजा खबर

इटावा में डग्गामार वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा, बिना परमिट चल रही बस सीज

top-news top-news

इटावा।
इटावा में यातायात नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। यातायात परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

यातायात परिवहन विभाग के विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध एवं डग्गामार वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने चौधरी पेट्रोल पंप के पास एक प्राइवेट डग्गामार बस को रोककर जांच की।

जांच के दौरान बस के वैध दस्तावेज और परमिट नहीं पाए गए, जिसके चलते बस को तत्काल सीज कर संबंधित थाने में जमा करा दिया गया। सीज की गई बस का पंजीयन संख्या यूपी 45 एटी 1922 बताई जा रही है।

इस मौके पर यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने बताया कि यह अभियान डग्गामार वाहनों, मॉडिफाइड वाहनों, बिना परमिट संचालन, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आम जनता की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *