आज की ताजा खबर

नए मतदाताओं को फॉर्म 6 भरवा कर 1113 पात्र मतदाताओं को बनाया बोटर

top-news top-news

आज पार्टी के अभियान अंतर्गत, अपनी गोविंद नगर विधानसभा के बूथों में,विधायक सुरेंद्र मैथानी ने विभिन्न बूथों पर जाकर लोगों का सहयोग करते हुए नए मतदाताओं को फॉर्म 6 भरवा कर 1113 पात्र मतदाताओं के फॉर्म सारे डाक्यूमेंट्स कंप्लीट कराकर जमा करवाया।
विधायक ने बताया कि सर्वाधिक मतदाता फार्म न.06 , दो बूथों पर जमा हुए।शेष बूथों में ,कहीं पर पांच, कहीं पर सात, ऐसे अलग-अलग संख्या में फॉर्म को जमा कराया गया।जिनमें विशेष रूप से उक्त दो पॉलिंगो में पहले, पोलिंग स्टेशन- गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज पांडव नगर में बूथ नंबर 35 मे, कुल 10 लोगों के फॉर्म 06 भरवा कर एवं पोलिंग स्टेशन APV एजुकेशन सेंटर, थाना काकादेव के बगल में, बूथ नंबर 37 में कुल 13 लोगों के 6 नंबर फॉर्म भरवा कर, सारे डॉक्यूमेंट लगवाकर, पोलिंग स्टेशन पर जाकर, बीएलओ को जमा कराया।
विधायक ने बताया कि नोटिसो को बांटने और उसका जवाब लेने में कई स्थलों पर बूथों में नहीं बैठे जिससे पत्र मतदाता पोलिंग स्टेशनों पर चक्कर लगाकर परेशान होते दिखाई दिए इसके साथ ही गोविंद नगर कच्ची बस्ती में, आग में लोहा तपाकर, विभिन्न लोहे के सामानों को बनाने वाली लोहार जाति के 37 लोगों को जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करवाया और बीएलए-2 के साथ जाकर फॉर्म जमा कराया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *