आज की ताजा खबर

महेवा में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की आशंका, कई गांवों में जलभराव

top-news

महेवा। मंगलवार तड़के सुबह क्षेत्र में अचानक मौसम बदल गया। काले बादल छाने के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। इस बेमौसम बारिश और ओलों से किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महेवा एवं आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का असर सरसों, आलू और टमाटर की फसलों पर पड़ा है। किसानों का कहना है कि फसल पकने की स्थिति में थी, ऐसे समय हुई बारिश और ओलों से उत्पादन प्रभावित हो सकता है।वहीं दूसरी ओर गांवों में जलनिकास व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। नाले-नालियां बंद होने से महेवा, राहतपुर, उझियानी और आनेपुर गांव की गलियों में बरसाती पानी भर गया। ग्राम आनेपुर में पूर्व प्रधानाचार्य रामनरेश पांडेय के घर वाली गली पूरी तरह जलमग्न हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामवासी सुरेंद्र शर्मा, राजू तिवारी, गुड्डू शर्मा और गंभीर सिंह सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराने और नालियों की सफाई कराने की मांग की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *