आज की ताजा खबर

विवाहिता ने तनाव के चलते लगाई फाँसी

top-news

जसवंतनगर: क्षेत्र के ग्राम चाँदनपुर बीबामऊ में मंगलवार सुबह  30 वर्षीय विवाहिता ने साड़ी के फंदे से पंखे के कुंड में लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजन महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका की पहचान अंचला उर्फ रिंकी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसका पति यतेंद्र कुमार शर्मा हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में नोकरी करता है और दो दिन पहले ही गांव आया था। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे वह अपने दोनों बच्चों—जानवी (8 वर्ष) और अयांश (4 वर्ष)—को लेकर घर से बाहर घूमने गया था। इसी दौरान घर में अकेली अंचला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। जब यतेंद्र बच्चों के साथ वापस लौटा तो उसने अपनी पत्नी को फंदे से लटका देखा। घबराए यतेंद्र ने तत्काल उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते है कि  यतेंद्र और अंचला का विवाह वर्ष 2015 में थाना भरथना क्षेत्र के कधेशी पचार निवासी कमलेश शर्मा की पुत्री के रूप में हुआ था। यतेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ समय से मानसिक तनाव में रहती थी और उसका उपचार भी चल रहा था।
मृतका के पिता कमलेश शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे उन्हें फोन के माध्यम से बेटी की मौत की सूचना मिली। वह अपनी पत्नी व अन्य परिजनों के साथ सीएचसी पहुंचे, जहां उन्हें बेटी का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *