आज की ताजा खबर

खेत में काम कर रहे किसान पर बाघिन का हमला, हालत गंभीर

top-news


हजारा (पीलीभीत)। हजारा क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में गन्ना छील रहे एक किसान पर अचानक बाघिन ने हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य किसान मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर बाघिन को गन्ने के खेत की ओर खदेड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघिन की निगरानी शुरू कर दी। वहीं आनन-फानन में परिजन घायल किसान को नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल किसान की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांस शारदा क्षेत्र में वन्यजीवों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बाघ और तेंदुए जैसे हिंसक वन्यजीव ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि जंगल से निकली एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ खेतों और आबादी के आसपास लगातार भ्रमण कर रही है। इसके बावजूद वन विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बताया गया कि भरतपुर निवासी शब्बीर अंसारी सोमवार शाम अपने खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठी बाघिन ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि बाघिन अपने शावकों के साथ प्रतिदिन खेतों और आबादी के बीच घूम रही है, पालतू पशुओं का शिकार कर रही है और लोगों पर हमला कर रही है। इसके बावजूद वन विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने विभागीय टीम का घेराव कर बाघिन का तत्काल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़े जाने की मांग की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *