आज की ताजा खबर

भोजन की ख़राब गुणवत्ता को लेकर महमूदाबाद हॉस्टल में हंगामा

top-news

लखनऊ। हॉस्टलर को परोसे गए भोजन की ख़राब गुणवत्ता को लेकर लखनऊ विश्वविद्यालय के महमूदाबाद हॉस्टल में एक बार फिर देर शाम हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर राकेश द्विवेदी ने मामला शांत कराया जिस पर करने की कोशिश की जिस पर छात्र उनसे ही भिड़ गए। छात्र नेता अमन दुबे चीफ प्रोवोस्ट अनूप कुमार सिंह को मौके पर बुलाना चाहते थे और छात्रों की भोजन संबंधी गुणवत्ता को लेकर उनके सामने ही कई चीज दिखाना चाह रहे थे लेकिन ठेकेदार भाग खड़ा हुआ। मेस संचालक ने आने से मना कर दिया था, जिसके बाद प्रॉक्टोरियल टीम और चीफ प्रोवोस्ट प्रो राकेश द्विवेदी ने आकर छात्रों से बातचीत की और और फिर उनके हस्तक्षेप पर मेस संचालक को बुलाकर उसे खाने की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा। कमीशन खोरी को लेकर छात्र प्रोवोस्ट और चीफ प्रोवोस्ट पर आरोप लगा रहे हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के लगभग सभी हॉस्टल में घटिया भोजन परोसे जाने की शिकायत को लेकर आए दिन हंगामा होता ही रहता है। पिछले दिनों तिलक गर्ल्स हॉस्टल में भोजन की गुणवत्ता को लेकर ही छात्राओं ने बवाल काट दिया था उसके बाद वहां की प्रोवोस्ट भुवनेश्वरी भारद्वाज को जून महीने में ही हटा दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी 8 महीने बीतने के बाद भी उन्होंने अभी तक गर्ल्स हॉस्टल से अपना घर नहीं शिफ्ट किया है और अपने पति और बच्चों के साथ रह रही हैं। गर्ल्स हॉस्टल के अंदर रिश्तेदारों का आना-जाना बना हुआ है, इस बात की शिकायत रजिस्ट्रार भावना मिश्रा से लोगों ने की थी, जिस पर उन्होंने उन्हें तत्काल हॉस्टल का आवास छोड़ने को निर्देशित किया था लेकिन इसके बावजूद भी वह आलोक राय का नाम लेकर हट नहीं रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *