आज की ताजा खबर

समान शिक्षा का शंखनाद—लखीमपुर में जनआंदोलन

top-news top-news

मैगलगंज थाना क्षेत्र के लाखन तिराहा पर आज ओबीसी, एससी व एसटी समाज के हजारों लोगों ने एकजुट होकर यूजीसी बिल 2026 के समर्थन में प्रदर्शन किया। ज्ञापन में यूजीसी बिल 2026 को शीघ्र लागू करने व उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव समाप्त करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। 
चपरतला प्रधान सरवन यादव की अगुवाई व गोविंदापुर के प्रधान वीरपाल कुशवाहा व जिला पंचायत सदस्य राममूर्ति राठौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी मैगलगंज को राष्ट्रपति व देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान “85 प्रतिशत की यही पुकार—यूजीसी बिल लागू करें सरकार” जैसे नारों से लाखन तिराहा गूंज उठा। आयोजकों ने कहा कि यूजीसी बिल 2026 लागू होने से उच्च शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित होंगे और सामाजिक न्याय की दिशा में ठोस कदम बढ़ेगा। शांतिपूर्ण ढंग से हुए इस कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *