आज की ताजा खबर

सैफई: रेज़िडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ. सारांश वर्मा, कुलपति से की शिष्टाचार भेंट

top-news

इटावा/सैफई। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के रेज़िडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) के नव-निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सारांश वर्मा ने अपनी नई टीम के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कुलपति ने पूरी टीम को बधाई देते हुए रेज़िडेंट डॉक्टर्स के हित में सक्रिय और सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कुलपति से मिले मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से उत्साहित RDA की नव-निर्वाचित टीम ने रेज़िडेंट डॉक्टर्स के कल्याण, समस्याओं के समाधान तथा बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

बताया गया कि RDA का चुनाव निर्वाचन समिति की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में इटावा के पुरबिया टोला निवासी श्री आलोक कुमार वर्मा के सुपुत्र डॉ. सारांश वर्मा ने जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद हासिल किया।

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद डॉ. सारांश वर्मा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य रेज़िडेंट डॉक्टर्स के हितों की रक्षा करना और उनके कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठाना रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सभी साथियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष उठाएंगे।

डॉ. सारांश वर्मा को उनके सरल स्वभाव और सहयोगी व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह से मुलाकात के दौरान उन्होंने उनके मार्गदर्शन में कार्य करते हुए रेज़िडेंट डॉक्टर्स की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

उनकी जीत की खबर मिलते ही रेज़िडेंट डॉक्टर्स और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *