आज की ताजा खबर

औरैया: ठंड से बचाव की आग बनी काल, चारपाई पर सोते वृद्ध की जलकर मौत

top-news top-news

अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के मोहारी गांव में शुक्रवार देर रात 70 वर्षीय वृद्ध की सोते समय जलकर मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहारी निवासी बल्दू बाल्मीकि पुत्र गेंदन रात के समय अपनी चारपाई पर सो रहे थे। ठंड से बचने के लिए चारपाई के पास तसले में लकड़ी जलाकर तापने के लिए रखी गई थी।तभी अचानक रात करीब दो बजे किसी तरह आग बिस्तर तक पहुंच गई, जिससे चारपाई में आग लग गई। वृद्ध चलने-फिरने में असमर्थ थे, जिस कारण वह आग से बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही जल कर दर्दनाक मौत हो गई।वही पास में लेटी मृतक की पत्नी जानकी देवी भी आग लगते ही उन्होंने अपना बिस्तर उठाकर बाहर की ओर भागकर जान बचाई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बल्दू बाल्मीकि की मौत हो चुकी थी। अन्य परिजन उस समय दूसरे घर में सो रहे थे।
हालांकि, मृतक की पत्नी जानकी देवी ने आरोप लगाया है कि गांव के एक व्यक्ति से मृतक तथा उनके बेटों का पूर्व में विवाद चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि यह घटना केवल हादसा नहीं हो सकती और इसके पीछे साजिश भी हो सकती है। पुलिस पत्नी के आरोपों को भी गंभीरता से लेते हुए जांच में शामिल कर रही है।
घटना की सूचना पर कोतवाल ललितेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया। फिलहाल मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *