आज की ताजा खबर

डीपीआरओ बनवारी लाल के घूस वीडियो मामले में बढ़ी कार्रवाई की मांग

top-news

इटावा। समाजवादी पार्टी सांसद जितेंद्र दोहरे के समधी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) बनवारी लाल का घूस लेते हुए कथित वीडियो वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो की शिकायत पर प्रशासन ने संज्ञान लिया था। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जांच समिति द्वारा एडीएम स्तर से की गई जांच में डीपीआरओ को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है।
रोहित शाक्य के अनुसार, मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पत्र में उन्होंने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे डीपीआरओ बनवारी लाल को तत्काल पद से हटाकर अन्यत्र संबद्ध करने का अनुरोध किया है।
पूर्व सांसद ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि यदि प्रशासन द्वारा समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे जनता के साथ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने को बाध्य होंगे।
फिलहाल मामले में शासन स्तर पर आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *