आज की ताजा खबर

ब्लॉक कार्यालय में पानी भरा देखकर डीएम ने जताई नाराजगी, तत्काल निकालने के निर्देश दिए

top-news

फर्रूखाबाद l शनिवार को विकासखंड कार्यालय, राजेपुर का जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विकासखंड कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की, इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुँचाया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा नियमित समीक्षा एवं निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा ब्लॉक परिसर में स्थित वाहन स्टैंड की रैंप सही कराने, वाटर कूलर से गिर रहे पानी को सही कराने, निष्प्रयोज्य सामिग्री व भवन की नीलामी कराने,ब्लाक परिसर के रास्ते सही कराने के निर्देश दिये, जिलाधिकारी द्वारा विकास खंड को प्राप्त केंद्रीय वित्त योजना/राज्य वित्त योजना की ग्रांट का शतप्रतिशत उपभोग करने के लिये निर्देशित किया।
इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा थाना राजेपुर का निरीक्षण किया गया,जिलाधिकारी द्वारा थाने में रिकार्ड को सही तरह रखने, आई0जी0आर0एस0का ससमय निस्तारण करने, थाने परिसर में रहे निष्प्रयोज्य सामान की नीलामी कराने, परिसर में भरे पानी को निकालने के लिए निर्देशित किया।©U इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, अमृतपुर, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर,जिला विकास अधिकारी,खंड विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *