आज की ताजा खबर

छूटे मतदाताओं का मिलान कराएं और नए मतदाताओं के वोट बनवाएं-रामपाल सिंह यादव

top-news

लखीमपुर खीरी। एसआईआर की बढ़ी सीमा में छूटे हुए वोट बनवाएं और जिनका सूची से मिलान नहीं उनका सूची से मिलान कराएं। यह निर्देश सपा मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को दिये। उन्होने बताया कि हर विधानसभा में 2-2 एसआईआर प्रभारी बनाये गये हैं जो सक्रिय रहकर बूथ लेबल एजेंटों की मदद करेंगे। एसआईआर की समय सीमा एक माह बढाई है जिसमें जिन मतदाताओं के वोट बनने से रह गये हैं वह सभी फार्म 6 भरें और जिनका संसोधन होना है वह फार्म 8 भरें। जिला महासचिव अंसार महलूद ने कहा कि अगली बैठक में समस्त प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष व महासचिव, नगर अध्यक्ष व महासचिव तथा ब्लांक अध्यक्ष व महासचिव बढाए गये वोटों के विवरण के साथ उपस्थित हों। बैठक को पूर्व मत्री डा. आरए उस्मानी, पूर्व विधायक विनय तिवारी, पूर्व विधायक रामसरन, पूर्व विधायक सुनील लाला, पूर्व विधायक शेमशेर बहादुर सिंह शेरू, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मो0 कयूम खां-खीरी सांसद प्रतिनिधि अशोक वर्मा, गुरूप्रीत सिंह जार्जी, हिमांशु पटेल, मोहन बाजपेई, फहीम अहमद, सरदूल सिंह, अशोक कश्यप, अशोक वर्मा, अनश रसीद, नरेश यादव, रियाजुल्ला खां बन्ने आदि ने भी सम्बोधित किया। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *