आज की ताजा खबर

मारपीट का अखाड़ा बना लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर

top-news

 लखनऊ। शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर लड़ाई-झगड़े और विरोध का अखाड़ा बन गया। दरअसल लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक कार्यक्रम आयोजित हो रहा था, जिस पर एनएसयूआई विरोध जता रहा था। एनएसयूआई के सदस्यों का कहना था कि जब उनके संगठन के कार्यक्रम होते हैं तो लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन अनुमति न देने के नाम पर कार्यक्रम रुकवा देता है जबकि वह एबीवीपी के कार्यक्रम को चाव से कराना चाहता है। छात्र नेताओं ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन इस तरह से दोहरी नीति नहीं अपना सकता है। दोपहर में शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर 10:00 बजे से ही बवाल होना शुरू हो गया था। सैकड़ो की संख्या में पुलिस पीएसी तैनात की गई थी लेकिन इसके बावजूद देखते ही देखते एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बवाल काटना शुरू कर दिया था। उधर लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन की चिंता यह थी कि यदि दोनों ही संगठन आमने-सामने भिड़ गए तो दर्जनों को चोटें आ सकती हैं, इसी कारण चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक प्रॉक्टीरियल टीम के सदस्य छात्रों के बीच सूझबूझ के साथ संघर्ष करते रहे। कई घंटे तक राहुल पांडे, रणविजय सिंह, समेत डेढ़ दर्जन शिक्षक छात्रों के बीच धक्कामुक्की झेलते रहे और बीच-बचाव करते रहे। आरोप है कि इस बीच कई शिक्षकों के साथ छात्रों ने मिस बिहेव भी किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *