आज की ताजा खबर

बरेली में नामी स्कूल पर गिरी बीडीए की गाज

top-news

बरेली।  शहर के बारादरी थाना क्षेत्र में स्थित बेदी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल एक बार फिर सुर्खियों में है। स्कूल परिसर में किए गए कुछ निर्माण कार्यों को लेकर बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने कड़ा रुख अपनाते हुए औपचारिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कटरा चांद खां निवासी सौरव गुप्ता द्वारा की गई शिकायत के बाद बीडीए की टीम ने मौके पर जाकर जांच की, जहां यह सामने आया कि स्कूल भवन का एक हिस्सा बिना स्वीकृत मानचित्र के तैयार किया गया है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन ने विकास प्राधिकरण से पूर्व अनुमति लिए बिना निर्माण कार्य कराया, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। अब इस मामले में निर्माण पर रोक, भारी जुर्माना या अवैध हिस्से के ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि वर्षों से संचालित इस नामी स्कूल का अवैध निर्माण अब तक प्राधिकरण की नजरों से कैसे बचता रहा? स्थानीय निवासी सौरव गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार शिकायत की थी, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
बीड़ीए के एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि स्कूल प्रबंधन को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जा रहा है और यदि वे चाहें तो न्यायालय की शरण भी ले सकते हैं। वहीं, स्कूल प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *