आज की ताजा खबर

ठाकुर जी महाराज महाविद्यालय प्रबंधक पर निजी भूमि कब्जाने का आरोप

top-news

बिल्हौर,बिल्हौर थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर से निजी भूमि पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता उषा देवी पत्नी रामसेवक ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ठाकुर जी महाराज महाविद्यालय, राजपुर के प्रबंधक द्वारा उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया है।पीड़िता के अनुसार, दिनांक 7 फरवरी 26 को उसकी निजी भूमि गाटा संख्या 529, रकबा 0.0610 हेक्टेयर पर अवैध रूप से कब्जा किया गया। शिकायत में बताया गया है कि उक्त भूमि उनके स्वर्गीय पति रामसेवक की है और इस पर किसी भी प्रकार का सार्वजनिक या संस्थागत अधिकार नहीं है।उषा देवी ने आरोप लगाया कि भूमि पर कब्जे को लेकर वह लगातार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। न्याय की आस में वह लगातार थानों और दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।पीड़िता ने जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्र में मांग की है कि उसकी भूमि को शीघ्र कब्जामुक्त कराया जाए और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *