आज की ताजा खबर

बिस्तर पर केंचुली छोड़ ‘नागिन’ बनी युवती? प्रेम-प्रसंग में रचा फिल्मी ड्रामा!

top-news

फफूंद थाना क्षेत्र में एक युवती के घर से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है। युवती अपने बिस्तर पर सांप की केंचुली लपेटकर रख गई थी,जिसके चलते गांव में उसके 'नागिन बनने' की अफवाह फैल गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार,युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जबकि परिजन उसकी शादी कहीं और तय करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बात से नाराज होकर युवती ने घर से जाने से पहले यह फिल्मी ड्रामा रचा। ताकि भ्रम की स्थिति पैदा हो सके।बताया गया कि सुबह जब परिजनों ने बिस्तर पर सांप की केंचुली देखी तो पहले घर में ही चर्चा होती रही, लेकिन दोपहर होते-होते यह बात पूरे गांव में फैल गई। शुरुआत में परिजनों ने युवती के नागिन बनने जैसी बात कही, हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पूरी तरह से सुनियोजित ड्रामा प्रतीत हो रहा है। युवती का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। परिजन फिलहाल मामले को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *