आज की ताजा खबर

विवाहित महिला ने कमरे में फाँसी लगाकर दी जान, शव पोस्टमार्टम को भेजा

top-news top-news

अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने अज्ञात कारणों से अपने घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज चौकी अंतर्गत जल्लूपुर निवासी संजय उर्फ संजू राठौर पुत्र शिवनाथ ट्रक चालक है, जो अपनी पत्नी रेखा (32 वर्ष) व तीन बच्चों दिव्यांशी (8), देवेश (6) और निधि (3) के साथ परिवार का पालन-पोषण करता है। बताया गया कि संजय वर्तमान में ट्रक लेकर गुवाहाटी गया हुआ था। गुरुवार की सुबह रेखा ने घर के अंदर बने कमरे में बांस की बल्ली में रस्सी बांधकर फाँसी लगा ली। कुछ देर बाद बाहर खेल रहे बच्चे जब कमरे में पहुंचे तो मां को फंदे से लटकता देख घबरा गए और शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी व मुरादगंज चौकी इंचार्ज ने शव को फंदे से उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *