आज की ताजा खबर

महाशिवरात्रि से पूर्व इटहिया शिव मंदिर का डीएम–एसपी ने किया निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा के निर्देश

top-news top-news

 महराजगंज।  महाशिवरात्रि के दृष्टिगत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने आज इटहिया महादेव शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, साफ–सफाई और पीए सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मोबाइल टॉयलेट, जूता घर और खोया–पाया केंद्र स्थापित करने को कहा गया। एसपी ने अतिरिक्त पुलिस बल, सादी वर्दी में महिला कर्मियों की तैनाती व फायर सेफ्टी के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद ध्यान केंद्र एवं पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *