आज की ताजा खबर

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर व डीएम व एसपी ने शल्लेश्वर मंदिर का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

top-news

महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर गुरुवार को हमीरपुर जिलाधिकारी घनश्याम मीना व पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा ने शल्लेश्वर मंदिर पहुंच कर सरीला नगर के ऐतिहासिक श्री शल्लेश्वर मंदिर पर जाकर मत्था टेका और मंदिर समिति एवं नगर वासियों से महाशिवरात्रि महोत्सव पर निकलने वाली शिव बारात के बारे में जानकारी ली। मंदिर का भ्रमण कर मंदिर परिसर एवं उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की गई। इसके बाद नेस्ले मार्केट में पहुंच कर भागवत कथा पंडाल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिससे महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। इस मौके पर एसडीएम बलराम गुप्ता, तहसीलदार राममोहन कुशवाहा, नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार सिंह,थाना प्रभारी निरीक्षक जरिया दिनेश कुमार पाण्डेय, पुलिस चौकी प्रभारी ईश्वर नारायण पांडेय व विधुत विभाग सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *