आज की ताजा खबर

माताजी मंदिर सोहरौना पर आयोजित हुआ श्री श्री 1008 श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा

top-news

कुशीनगर के पडरौना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोहरौना स्थित माताजी मंदिर पर श्री श्री 1008 श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि  मनीष ‘बुलबुल’ जायसवाल की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्र के सभी सम्मानित हिन्दू जनमानस ने इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में श्रद्धापूर्वक सहभागिता किया। यह पावन कलश यात्रा श्री माताजी के मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ प्रारंभ होकर खिरकिया बांसी होते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर विधिवत रूप से सम्पन्न हुई। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि ने उपस्थित श्रद्धालुजनों को संबोधित करते हुए कहा गया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। भगवान शिव की आराधना हमें सत्य, करुणा, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण के लिए अत्यंत मंगलकारी है।
यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह, भक्ति और आस्था अद्भुत रूप से देखने को मिली। भगवान भोलेनाथ के जयघोष, भजन-कीर्तन और भक्तिमय वातावरण से सम्पूर्ण क्षेत्र शिवमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता पप्पू पाण्डेय के साथ काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *