आज की ताजा खबर

कानपुर पहुचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव

top-news

लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुँचाने का दावा ज़मीनी हकीकत से टकरा गया। आज गंगा ब्रिज पर करीब 90 मिनट तक लगे जाम में फंसे अखिलेश यादव ने X पर वीडियो पोस्ट कर ‘उल्टी गणित’ पर सवाल खड़े किए। दो स्मार्ट सिटी के बीच सफ़र का वादा करने वालों से पूछा जा रहा है—क्या जाम का समय भी उसी दावे में शामिल है या फिर इसे अनुपूरक बजट की तरह अलग रखा जाएगा? आम लोग पूछ रहे हैं कि हाइवे, ट्रैफिक मैनेजमेंट और वैकल्पिक रूट की ज़मीनी तैयारी कब सुधरेगी। वादों और सच्चाई के बीच फंसा सफ़र अब राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *