आज की ताजा खबर

ट्रैफिक से बचने के लिए दुकान से निकल रही, छात्रा के ऊपर पलट गई तेल की कढ़ाई झुलस गया शरीर हालत नाजुक कानपुर रेफर

top-news

फर्रुखाबाद। मंदिर जाने के लिए घर से निकली 12 वर्षीय किशोरी ट्रैफिक अधिक होने पर पास की दुकानों से निकल रही थी दुकान के भट्टी पर रखी कढ़ाई में भरा खोलता हुआ तेल की कढ़ाई टक्कर लगने पर उसके ऊपर पलट गई जिससे उसका पूरा शरीर झुलस गया हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ढीलावल गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। यहाँ एक 12 वर्षीय किशोरी मंदिर जाते समय हलवाई की दुकान पर खौलते तेल की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे कानपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ट्रैफिक से बचने के प्रयास में हुआ हादसा
किशोरी के पिता विशाल ने बताया कि उनकी बेटी सोनाक्षी, जो कक्षा 7 की छात्रा है, हर रोज की तरह शुक्रवार को भी मंदिर जा रही थी। सड़क पर भारी ट्रैफिक होने के कारण वह किनारे से निकल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका हाथ पास ही एक हलवाई की दुकान पर भट्टी पर रखी खौलते तेल की कड़ाही से टकरा गया।

पूरी कड़ाही ऊपर पलटने से चीख-पुकार मच गई l
हाथ लगते ही तेल से भरी खौलती कड़ाही पलट गई और सारा गरम तेल सोनाक्षी के ऊपर गिर गया। इस भीषण हादसे में वह बुरी तरह झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में लोहिया अस्पताल में ले जाकर  इमरजेंसी में भर्ती कराया l
हालत नाजुक देख कर परिवार में कोहराम छाया है, हालत नाजुक देख कर उसे लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार तत्काल किया, लेकिन शरीर ज्यादा झुलस गया था उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज मिले, कानपुर के लिए रेफर कर दिया है। सोनाक्षी के पिता मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *