आज की ताजा खबर

फर्रुखाबाद में ब्लैक स्पॉट पर डीएम–एसपी का औचक निरीक्षण, हादसे रोकने को सख्त निर्देश

top-news top-news

फर्रुखाबाद में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात क्षेत्राधिकारी अभय वर्मा, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अंकित कुमार और थाना राजेपुर पुलिस टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने शेराखार, डबरी, मेहमदपुर गढ़िया, गांधी मोड़, निबिया चौराहा और जमापुर चौराहा सहित राष्ट्रीय राजमार्ग के संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया।
डीएम ने लिंक मार्गों पर स्पीड ब्रेकर लगाने, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने, हाईवे पर दोनों ओर रिपीटेड बार लगाने, स्लोप सुधारने और दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड तुरंत लगाने के निर्देश दिए। सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई के आदेश भी दिए गए, ताकि दृश्यता बेहतर हो और हादसे कम हों।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *