आज की ताजा खबर

यूपी बोर्ड परीक्षा: फर्रुखाबाद में डीएम–एसपी ने कंट्रोल रूम व परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

top-news top-news

फर्रुखाबाद में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम और राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो। किसी भी अवांछित गतिविधि की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी जाए। साथ ही प्रश्नपत्र समय से सभी केंद्रों पर पहुंचाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के आदेश दिए गए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *