आज की ताजा खबर

सीआर पोर्टल और यूपी कॉप ऐप से दर्ज शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई, 101 मोबाइल बरामद

top-news top-news

दिनांक 16 फरवरी 2026 को कुल-101 मोबाइल जो कि सीआर पोर्टल/यूपी कॉप ऐप के माध्यम से नागरिकों द्वारा जो मोबाइल गुमशुदगी एवं चोरी की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं , उन शिकायतों के आधार पर हमारी साइबर एवं पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

बरामदगी के उपरांत संबंधित मोबाइल स्वामियों से संपर्क स्थापित किया गया, उन्हें कार्यालय में बुलाया गया तथा आज पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय के माध्यम से सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सुपुर्द किए गए। बरामद मोबाइलों की वर्तमान अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹25,00,000 है।
मोबाइल प्राप्त करने के बाद नागरिकों से फीडबैक भी लिया गया। जिन लोगों को उनके मोबाइल वापस मिले हैं, वे अत्यंत प्रसन्न हैं तथा उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की है। एक महिला तो विशेष रूप से मिठाई लेकर आईं और उपस्थित सभी लोगों में वितरित की, जो पुलिस के प्रति उनके विश्वास और संतोष को दर्शाता है।
वर्तमान समय में मोबाइल फोन व्यक्ति के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को लौटाना पुलिस की प्राथमिकता एवं जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है ।
जहाँ तक बरामदगी और गिरफ्तारी का प्रश्न है, तो अधिकांश मामलों में मोबाइल या तो स्वामियों द्वारा कहीं गुम कर दिए गए थे अथवा उनके साथ चोरी की घटना हुई थी। चोरी के मामलों में प्रायः मोबाइल एक व्यक्ति से दूसरे, फिर तीसरे या चौथे व्यक्ति तक बेचा जाता है। जब पुलिस उस व्यक्ति तक पहुँचती है जिसके पास मोबाइल बरामद होता है, तो कई बार वह यह बताता है कि उसे जानकारी नहीं थी कि मोबाइल चोरी का है और कम कीमत में मिलने के कारण उसने उसे खरीद लिया।
चोरी से संबंधित मामलों में हमारी जांच प्रक्रिया जारी है। जांच में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *