आज की ताजा खबर

देवरानी ने लीवर दान कर बचाई जेठ की जान

top-news top-news

फर्रुखाबाद/कायमगंज। निजामुद्दीनपुर गांव में मानवता और पारिवारिक समर्पण की अद्भुत मिसाल देखने को मिली है, जहां एक देवरानी ने अपने जेठ को लीवर दान कर नया जीवन दिया। गांव निवासी अकबर पिछले आठ महीनों से लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। डॉक्टरों ने साफ कर दिया था कि लीवर ट्रांसप्लांट ही उनकी जान बचाने का एकमात्र उपाय है। इसी दौरान उनकी पत्नी अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ मायके चली गईं, जिससे परिवार पर संकट और गहरा गया। 

जब अकबर की जीवन-आशा क्षीण पड़ने लगी, तब उनके छोटे भाई अमजद की 29 वर्षीय पत्नी निदा परवीन आगे आईं। उन्होंने बिना हिचक अपने जेठ को लीवर दान करने का साहसिक फैसला लिया। आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षणों और पारिवारिक सहमति के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में गुरुवार को सफलतापूर्वक लीवर ट्रांसप्लांट किया गया। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा है और वर्तमान में अकबर तथा निदा परवीन दोनों की हालत स्थिर है।


निदा परवीन ने इसे अपना कर्तव्य बताते हुए कहा कि उनके जेठ बड़े भाई के समान हैं और उनका जीवन बचाना सबसे महत्वपूर्ण था। इस प्रेरणादायक घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा है और ग्रामीण निदा के त्याग, साहस और पारिवारिक मूल्यों की सराहना कर रहे हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *