आज की ताजा खबर

शिवराजपुर में तड़के भीषण आग, सिलेंडर फटे पर टली बड़ी अनहोनी

top-news top-news

शिवराजपुर कस्बे के पुराना जीटी रोड स्थित विनोद कोल्ड स्टोरेज के पास सोमवार तड़के दुकानों में भीषण आग लग गई। सुबह 5:02 बजे शिवम नामक कॉलर द्वारा सूचना दिए जाने पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा की टीम फायर स्टेशन बिल्हौर से अग्निशमन वाहन संख्या 4129 के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर दो दुकानों में आग धधक रही थी, जिसे बुझाने का कार्य तेजी से शुरू किया गया। इसी दौरान एक मिष्ठान की दुकान में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर फट गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने आग को चारों ओर से घेरकर पूरी तरह काबू में कर लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *