आज की ताजा खबर

बार एसोसिएशन चुनाव: पोलिंग बूथ का पुलिस आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

top-news top-news

आज दिनांक 17.02.2026 को बार एसोसिएशन चुनाव के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल द्वारा दयानन्द एंग्लो वैदिक कॉलेज स्थित प्रस्तावित पोलिंग बूथ का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समग्र समीक्षा करते हुए सीसीटीवी, कंट्रोल रूम , पब्लिक एड्रेस सिस्टम, मतदान स्थल के प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग तथा वाहन पार्किंग* की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।

निरीक्षण उपरांत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मतदान प्रक्रिया को पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा एवं प्रबंधनात्मक उपाय समय से सुनिश्चित किए जाएं। इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्यों से भी पोलिंग बूथ एवं मतदान व्यवस्था के संबंध में संवाद स्थापित किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना तथा सहायक पुलिस आयुक्त मय पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *