आज की ताजा खबर

शमसाबाद स्टेशन छावनी में तब्दील, ट्रेन रोकने को अड़े किसान यूनियन कार्यकर्ता, स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन

top-news top-news

क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही ट्रेन ठहराव की माँग को लेकर मंगलवार को शमसाबाद रेलवे स्टेशन पर भारी गहमागहमी रही। भारतीय किसान यूनियन स्वराज के नेतृत्व में ट्रेन रोककर आंदोलन करने की तैयारी थी, लेकिन रेल अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के घंटों समझाने-बुझाने के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपकर आंदोलन स्थगित किया। आंदोलन की चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जीआरपी निरीक्षक रिपुदमन सिंह, आरपीएफ निरीक्षक फर्रुखाबाद ओम प्रकाश मीणा और नवाबगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ स्टेशन पर डटे रहे। पूरा स्टेशन परिसर छावनी में तब्दील नजर आया। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में पहुँचे कार्यकर्ताओं को अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी जायज माँगों को उच्चाधिकारियों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाएगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि शमसाबाद स्टेशन एक बड़ी आबादी का केंद्र है, फिर भी यहाँ ट्रेन सं. 15041 सुबह 7:15 बजे फर्रुखाबाद-कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन सं. 15040: सुबह 10:30 बजे कानपुर की ओर जाने वाली एक्सप्रेस का ठहराव नहीं है। जबकि इस रूट की अन्य सभी जरूरत की ट्रेनें यहाँ रुकती हैं। इन दो प्रमुख ट्रेनों के न रुकने से लखनऊ, कानपुर, कन्नौज और कासगंज जाने वाले छात्र, व्यापारी और मरीज परेशान हैं। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि इन ट्रेनों के ठहराव से न केवल यात्रियों को सुरक्षित व किफायती सफर मिलेगा, बल्कि रेलवे के राजस्व में भी भारी बढ़ोतरी होगी। आपातकालीन चिकित्सा स्थिति में यह ठहराव क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी साबित होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के साथ नवाबगंज नगर अध्यक्ष पप्पू राठौर, मोहम्मदाबाद ब्लॉक अध्यक्ष मानेंद्र, उपाध्यक्ष राजीव राठौर, कुलदीप सक्सेना, ब्लॉक नवाबगंज अध्यक्ष अर्जित सिंह, सुरजीत कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *