आज की ताजा खबर

कुशीनगर में बाल विवाह के खिलाफ बिगुल, एडीएम ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी

top-news

कुशीनगर जनपद में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिला मुख्यालय परिसर से एडीएम न्यायिक प्रेम नारायण राय और जिला कार्यक्रम अधिकारी ध्रुव चंद त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान मानव सेवा संस्थान सेवा द्वारा संचालित है, जिसका उद्देश्य बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाना और बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करना है। एडीएम ने कहा कि बाल विवाह कानून का उल्लंघन ही नहीं, बल्कि बच्चों के बचपन, शिक्षा और सपनों को छीन लेने जैसा अपराध है। उन्होंने समाज से संकल्प लेने का आह्वान किया कि कुशीनगर को बाल विवाह मुक्त जिला बनाया जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि आज बाल विवाह रोकेंगे तो कल बेटियां पढ़-लिखकर समाज का नाम रोशन करेंगी। जागरूकता रथ गांव-गांव जाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *