महोबा के स्थापना दिवस पर आयोजित सात दिवसीय सूर्य महोत्सव का शुभारंभ रेहेलिया स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर के तट पर वैदिक मंत्रोच्चारण और सूर्य आराधना के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी चित्रगुप्त सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री राकेश राठौर डिजिटल माध्यम से जुड़े और महोत्सव को सांस्कृतिक एकता व विरासत संरक्षण का सशक्त मंच बताया।11 से 17 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर फर्रुखाबाद की कथक नृत्यांगना अंजलि चौहान और उनके ग्रुप ने मनमोहक प्रस्तुति दी। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग से संबद्ध अंजलि चौहान ने गोविंद यादव (लखनऊ) तथा अपनी शिष्याओं अक्षरा, कशिश और दीपांशी के साथ भगवान शिव को समर्पित भावपूर्ण कथक प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में ताल, लय, भाव और अनुशासन का अद्भुत समन्वय देखने को मिला, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। कथक के माध्यम से भारतीय परंपरा, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।सूर्य महोत्सव न केवल सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का मंच बना, बल्कि प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का माध्यम भी सिद्ध हो रहा है। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की पहल से कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने और उसे निखारने का निरंतर अवसर मिल रहा है।
आज की ताजा खबर
SIR की तारीख बढ़ी, BJP में खुशी की लहर – बोले अनिल दीक्षित: अब युद्ध स्तर पर चलेगा मतदाता शुद्धिकरण!
कानपुर में दरोगा-पत्रकार ने स्कॉर्पियों में लड़की से गैंगरेप किया, डीसीपी हटाए गए, इंस्पेक्टर सस्पेंड
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश से संबद्ध फर्रुखाबाद की कथक नृत्यांगना अंजलि चौहान के ग्रुप ने महोबा सूर्य महोत्सव में दी मनमोहक प्रस्तुति
- दैनिक लोक भारती
- 17 Feb, 2026
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







