आज की ताजा खबर

शताब्दी से टकराई मोपेड! रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे वृद्ध

top-news top-news

अछल्दा कस्बा की रेलवे क्रासिंग 13 बी से अपनी मोपेड से निमंत्रण खाने जा रहे व्रद्ध रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय शताब्दी एक्सप्रेस से टकरा गये मोपेड हवा में दूर जा गिरी वहीं व्रद्ध को चोट या गयी l
कस्बा की रेलवे क्रासिंग 13 बी से पन्नालाल पुत्र मंगूलाल उम्र करीब 65 वर्ष निवासी साहूपुर बिधूना रिश्तेदारी में निमंत्रण खाने अपनी मोपेड से अछल्दा थानाक्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद जा रहा था गुरुवार शाम 6 बजकर 7 मिंट पर रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय 12003 नई दिल्ली को जाने वाले शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मोपेड हवा में उछल कर दूर जा गिरी वहीं व्रद्ध भी मोपेड के साथ दूर जा गिरा लेकिन व्रद्ध बाल बाल बच गया उसको चोट आ गयी ट्रैन के लोको पायलट ने ट्रैन को वैसोली गांव के पास रोककर  स्टेशन मास्टर को सूचना दी व इंजन को चेककर 3 मिंट बाद रवाना किया।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व आरपीएफ ने एम्बुलेंस से घायल वृद्ग को सीएचसी भेजा।जहाँ डॉ अमरदीप ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रिफर कर दिया l

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *