आज की ताजा खबर

विकास कार्यो की बदौलत हर दिल अजीज बन गए ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर पल्लव सोमवंशी चंन्द्रपाल सिंह सेंगर

top-news

फर्रुखाबाद। विकास खण्ड राजेपुर में  डॉक्टर पल्लव सोमवंशी के ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद चौमुखी विकास कार्य हुआ है। उन्होंने जहां गोबर्धन के लिए गोशालाओं का निर्माण कराया, वही इस क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए क्षेत्र में सौ से अधिक सड़को का निर्माण कराया। क्षेत्र में विकास कार्य की बदौलत डॉक्टर पल्लव सोमवंशी हर दिल अजीज बन गए है। अपने पिता बरिष्ट भाजपा नेता सत्यपाल सिंह के पद चिन्हों पर चल कर जनता का दिल जीत लिया है। हिंदी दैनिक लोक भारती के रीजनल हेड ने श्री सिंह से बात चीत की। जिसका कुछ अंश यहा पेश है।
श्री सिंह बताते है कि 20 जुलाई 2021 को उन्हें राजेपुर ब्लॉक का ब्लॉक प्रमुख चुना गया। इसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र में बेसहारा गायों के लिए अमृतपुर और राजेपुर में गो शालाओं का निर्माण कराया। इस क्षेत्र में जनता की आवागमन सम्बन्धी समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए एक सैकड़ा से अधिक सड़को का निर्माण कराया। लोगो को बाढ़ की त्रासदी से निपटने के लिए अपने पैसे नाव उपलब्ध कराई। बाढ़ पीड़ितों को राशन उपलब्ध कराया। शुद्ध पेय जल की व्यवस्था ।सिचाई के लिए भी साधन जुटाए। ब्लॉक क्षेत्र में बेहतर कार्य को देखते हुए सरकार ने एक करोड़ का पुरस्कार दिया। इस धन राशि से आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाये जायेगे।सोलर प्लांट लगवाए जायेगे। श्री सिंह का कहना है कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख  डॉक्टर पल्लव के कार्यो को देख कर राजेपुर की जनता कह उठी है कि पल्लव उनके साथ हर समय सुख दुख में खड़े रहते है। पहली बार यहां की जनता को एक ईमानदार ब्लॉक प्रमुख मिला है। जिसने हर मोड़ पर जनता को सहारा दिया।
क्षेत्र के लोग बताते है कि पेशे से दंतरोग चिकित्सक डॉक्टर पल्लव ने लोगो की जरूरतों को समझा और उन्हें भरपूर सहयोग दिया।
बताते चलें कि पल्लव सोमवंशी के पिता सत्यपाल सिंह बरिष्ट भाजपा नेता है।वह ईमादारी के लिए जिले में जाने जाते है।अपने पिता के पद चिन्हों पर चल कर डॉक्टर पल्लव राजेपुर की जनता को भा गए है। ब्लॉक राजेपुर में कुल 82 ग्राम सभाएं है। यह सभी ग्राम सभाएं,स्वास्थ्य,शिक्षा,सडक, से आच्छादित है। यहां के लोग मुक्त कंठ से डॉक्टर पल्लव सोमवंशी की सराहना करते देखे जा रहे है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि हो तो डॉक्टर पल्लव सोमवंशी जैसा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *