आज की ताजा खबर

चित्रकूट में कांग्रेस का प्रदर्शन, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

top-news

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी चित्रकूट ने प्रधानमंत्री भारत सरकार को एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी कर्वी चित्रकूट को सौंपा। ज्ञापन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट ने मांग की कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज और उनके शिष्यों के साथ प्रयागराज में प्रशासन द्वारा किए गए व्यवहार की निष्पक्ष जांच कराई जाए। पटेल ने कहा कि शंकराचार्य जी और उनके शिष्यों पर दर्ज FIR की जांच होनी चाहिए और दर्ज कराने वालों की पृष्ठभूमि देखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और संतों के साथ न्याय किया जाना चाहिए। कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रंजना बराती लाल पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार सनातन धर्म का ढिंढोरा पीटती है, लेकिन योगी सरकार शंकराचार्य महाराज और उनके शिष्यों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि महाराज जी सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर रहे हैं, इसलिए उनको परेशान किया जा रहा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, शिव गुलाम वर्मा, चुनवा प्रसाद प्रजापति, जिला महासचिव विजय मणि त्रिपाठी, सविता पाल, अतुल तिवारी, कामता प्रसाद विश्वकर्मा, राबेद्र सिंह पटेल, राजेश सिंह, विनीत मिश्रा, ओम प्रकाश गुप्ता, सलमान सिद्दीकी, हर्षित पांडे सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *