आज की ताजा खबर

आईटी एक्ट मामलों की समीक्षा: डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने दिए सख्त निर्देश

top-news top-news

आज दिनांक-25.02.2026 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय पर आईटी एक्ट से संबंधित विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान आईटी एक्ट से जुड़े प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 
डिजिटल साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन, साइबर तकनीकी साक्ष्यों के सुरक्षित संरक्षण एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
साइबर अपराधों से संबंधित मामलों में त्वरित कार्यवाही व तकनीकी समन्वय को प्राथमिकता दी जाए।
बैठक के अंत में सभी विवेचकों को प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण विवेचना पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *