आज की ताजा खबर
SIR की तारीख बढ़ी, BJP में खुशी की लहर – बोले अनिल दीक्षित: अब युद्ध स्तर पर चलेगा मतदाता शुद्धिकरण!
कानपुर में दरोगा-पत्रकार ने स्कॉर्पियों में लड़की से गैंगरेप किया, डीसीपी हटाए गए, इंस्पेक्टर सस्पेंड
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शाही अंदाज की विदाई — दुल्हन हेलीकॉप्टर से पहुंची ससुराल
- दैनिक लोक भारती
- 25 Feb, 2026
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर निवासी सत्येंद्र राजपूत के पुत्र निवेश का विवाह जनपद महोबा के ग्राम चरखारी निवासी आकांक्षा के साथ संपन्न हुआ। 24 फरवरी को बारात धूमधाम के साथ चरखारी पहुंची, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच विवाह की सभी रस्में संपन्न कराई गईं। शादी समारोह में दोनों पक्षों के परिजन, रिश्तेदार और क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। हालांकि इस विवाह की सबसे खास और चर्चा का विषय बनी विदाई की अनोखी व्यवस्था रही। 25 फरवरी को दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई गई, जिसने पूरे क्षेत्र का ध्यान आकर्षित कर लिया। सत्येंद्र राजपूत ने अपने स्वर्गीय पिता किशन की स्मृति को सम्मान देने और उनके नाम को रोशन करने के उद्देश्य से अपने पुत्र और बहू की विदाई कुछ अलग अंदाज में करने का निर्णय लिया। हेलीकॉप्टर चरखारी से उड़ान भरकर अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सिंह वाहिनी महाविद्यालय के मैदान में उतरा। जैसे ही हेलीकॉप्टर दुल्हन को लेकर महाविद्यालय परिसर में पहुंचा, वहां पहले से मौजूद सैकड़ों लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। हेलीकॉप्टर की आवाज सुनते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हेलीकॉप्टर के उतरते ही वर-वधू का भव्य स्वागत किया गया। परिजनों और शुभचिंतकों ने पुष्प वर्षा कर नवदंपति का अभिनंदन किया। इस विशेष क्षण को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो और तस्वीरें बनाते नजर आए। सोशल मीडिया पर भी इस अनोखी विदाई की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की हेलीकॉप्टर विदाई कम ही देखने को मिलती है, जिसके चलते यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे यादगार और ऐतिहासिक पल के रूप में देख रहे हैं। सत्येंद्र राजपूत के इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है और नवदंपति को सभी ने सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







