आज की ताजा खबर

विकास कार्यो की बजह कोला सोता की जनता हो गई राकेश सिंह की मुरीद चन्दपाल सिंह सेंगर

top-news

फर्रुखाबाद।विकास खण्ड राजेपुर की ग्राम पंचायत कोलासोता जिले भर में विकास कार्यो के लिये अनूठी ग्राम पंचायत मानी जा रही है। यहां की जनता ग्राम प्रधान राकेश सिंह की इतनी मुरीद है कि चौथी बार श्री सिंह को विजयी बना कर जीत का सेहरा पहनाया है। 1600 मतदाताओं वाली इस ग्राम सभा को ग्राम प्रधान राकेश सिंह ने सड़को का निर्माण करा कर अपनी पड़ोसी ग्राम सभा,पीथनापुर,अमैयापुर,करनपुर से जोड़ रखा है।उन्होंने इस गांव को बिजली ,पानी,सड़क से आच्छादित कर सराहनीय कार्य किया है।जिसके लिए उनकी गांव में ही नही आसपास के गांवों में भी जय जय कार हो रही है।गरीबो की मदद के लिए वह हर समय तैयार रहते है। वह एक सन्त की तरह गांव वालो को अपने दिल से प्यार करते है।
ग्राम प्रधान राकेश सिंह बताते है कि उनके पास बेटी की शादी के लिए मदद मांगने कोई व्यक्ति पहुंच जाता है तो उसे वह एक पीपा घी और एक बोरी चीनी फ्री में देते है। इसके लिए यह जरूरी नही कि वह व्यक्ति उनकी ग्राम सभा का ही हो। वह किसी भी जगह का हो वह उसकी मदद करते है। अपनी बीस साल की प्रधानी में वह 6000 से अधिक बेटियों की शादी में मदद कर चुके है। यह सेवा व्रत लगातार जारी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के बाद भी बाढ़ से पीड़ित किसी भी व्यक्ति को वह भूखा सोने नही देते। बाढ़ के समय वह घर घर जाकर लोगो के हालचाल लेते रहते है। लोगो की सेवा करना उनकी नियत बन गई है।
ग्राम प्रधान राकेश सिंह को मलाल है कि गंगा नदी उनके गांव की तरफ कटान कर रही है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिख चुके है। लेकिन अभी तक कोई ठोस बन्दोवस्त नही किया गया है।कटान रोकने के लिए जो प्रयास किये गए है वह ना काफी है। ग्राम प्रधान राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री से पुनः मांग की है कि गांव की जनता की कटान संबंधी विकट समस्या को देखते हुए अति शीघ्र कटान रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए, जिससे ग्राम सभा की जमीन सुरक्षित रह सके और गांव वाले भी भाजपा सरकार के समय चैन की न्यूज़ सो सके।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *