आज की ताजा खबर

शादी में जाने निकले थे, मौत से टकरा गए!

top-news top-news

​एरवाकटरा थाना क्षेत्र की उमरैन चौकी क्षेत्र के दोबामाफी मोड पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक की टक्कर से 11 केवी लाइन का पोल टूट गया,पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ​शादी समारोह में जा रहे थे ​कानपुर देहात के थाना शिवली अंतर्गत दूंदपुर बाघपुर (डेरा जोगी) निवासी अमिताभ नाथ (30) पुत्र बेला नाथ और उनका साथी रामकुमार नाथ (32) पुत्र विनोद नाथ एक बाइक पर सवार होकर कन्नौज के सिकंदरपुर गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब 10:45 बजे जैसे ही उनकी बाइक दोबामाफी मोड के पास पहुँची, अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। ​इससे उमरैन फीडर की बिजली घंटों ठप रही। ​गश्त पर निकले थाना प्रभारी विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एरवा कटरा पहुँचाया। जहां ​चिकित्सकों अमिताभ नाथ को मृत घोषित कर दिया वही गंभीररूप से घायल रामकुमार नाथ की सांस इलाज के दौरान थम गई। ​अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ​थाना प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *