आज की ताजा खबर

नदी ने निगल लिए दो मासूम!

top-news top-news

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सबलपुर के मजरा नगला टीका में गुरुवार को दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए।नगला टीका निवासी 13 वर्षीय हिमांशू पुत्र भुवनेश और उसका रिश्तेदार 15 वर्षीय नितिन पुत्र राकेश निवासी औरैया दोपहर में घर से नदी में नहाने की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। नदी किनारे दोनों के कपड़े मिले तो परिजनों के होश उड़ गए।ग्रामीणों के अनुसार नहर का पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर और बहाव तेज था। परिजन दोनों को मना कर रहे थे, लेकिन किशोर चुपके से निकल गए। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी अभिषेक भारती मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव बरामद किए। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *