आज की ताजा खबर

उल्टे फेरे होने पर बिफरी लड़की,लड़के वाले ने माइंड खराब कहकर किया शादी से इंकार

top-news top-news

औरैया दिबियापुर कस्बा में एक ओवरब्रिज के निकट एक मैरिज होम में शादी समारोह के बाद शनिवार सुबह फेरे के समय विवाद हो गया। छह फेरे होने के बाद लड़की ने फेरे उल्टे होने की बात कहकर वहां विवाद कर दिया और सामान आदि फेंक दिया। यह देख लड़के ने लड़की का दिमाग सही न होने के कारण शादी से इंकार कर दिया। विवाद शुरू होने की सूचना पर दिबियापुर पुलिस पहुंच गई। काफी समझाने के बाद पुलिस मौजूदगी में आखिरी सातवां फेरा किया गया।
फफूंद के काजीपुर गांव निवासी पंकज पुत्र नरेश चंद्र की दिबियापुर के संजय नगर निवासी सुनील कुमार की बेटी ईशा से 11 दिसंबर को जिला मुख्यालय ककोर में  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह योजना के तहत आयोजित हुए समारोह में विवाह हुआ था। इसके बाद दोनों अपने अपने घर चले गए और विधिवत विवाह और संबंधियों और सहयोगियों को प्रीतिभोज कार्यक्रम के आयोजन के लिए 27 फरवरी तारीख तय हुई। शादी में भोज के बाद जयमाल हुई और उसके बाद शनिवार सुबह जब फेरे हुए तो छह फेरे के बाद लड़की बिफर गई और बोली फेरे उल्टे कराए जा रहे है। यह कहकर विवाद शुरू कर दिया और सामान आदि फेंक दिया। यह देख लड़के ने कहा कि लड़की दिमागी रूप से ठीक नहीं है वह अब शादी नहीं करेगा। यह देख दोनों पक्षों के होश उड़ गए। दोनों के रिश्तेदार एक दूसरे को समझाने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर दिबियापुर कोतवाली से एसआई दिनेश कुमार, रामू मौर्य और अवनीश कुमार पहुंचे और लड़के को समझाने का प्रयास किया। काफी समझाने के बाद दोनों पक्ष मान गए। इसके बाद करीब नौ बजे पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा दुल्हा और दुल्हन ने लिया। इसके तुरंत बाद विदाई की गई। दिबियापुर थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि अब स्थिति सामान्य है, कोई विवाद की स्थिति नहीं है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *