आज की ताजा खबर

होली पर चेकिंग में न हो उत्पीड़न, सुरक्षा के लिए ही ली जाए तलाशी -सांसद चंद पाल सिंह सेंगर

top-news

फर्रुखाबाद
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन से अपील की है कि चेकिंग अभियान के दौरान किसी भी आम नागरिक का उत्पीड़न न करे। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से तलाशी आवश्यक है, लेकिन यह कार्रवाई सम्मानजनक और संयमित तरीके से होनी चाहिए।
सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने आगाह किया कि होली के दौरान कहीं भी आग से बिजली के केबल या अन्य संसाधनों को नुकसान न पहुंचे, इस पर बिजली विभाग और प्रशासन विशेष ध्यान दें।
900 करोड़ से बनेंगे पुल, सभी होंगे फोरलेन
सांसद ने बताया कि जनपद में गंगा, रामगंगा और काली नदी पर तीन बड़े पुलों समेत अन्य पुलों के निर्माण के लिए करीब 900 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। सभी पुल फोरलेन बनाए जाएंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया।
फ्लाईओवर निर्माण को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देवरेपुर क्रॉसिंग पर पहले फ्लाईओवर बनाने की मांग रेल मंत्री से की गई है, जबकि कायमगंज का फ्लाईओवर बाद में बनाया जाएगा।विकास कार्यों की दी जानकारी सांसद ने कहा कि पांचाल घाट पर 5 करोड़ रुपये की लागत से कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा, जिससे गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि जिले में सड़कों की चौड़ाई 7 से 10 मीटर तक की जा रही है और बिजली व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। यह सब केंद्र और प्रदेश सरकार की देन है।
आय बढ़ोतरी के आरोपों को बताया दुष्प्रचार
दिल्ली के एक यूट्यूबर द्वारा उनकी आय में 12,768 प्रतिशत वृद्धि के दावे को सांसद ने भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि उनकी आय में एक प्रतिशत की भी वृद्धि नहीं हुई है। “मैं 11 साल से सांसद हूं। मैंने और मेरी पत्नी ने 20 साल में कोई संपत्ति नहीं खरीदी और न ही किसी से कोई अवैध लाभ लिया है। उन्होंने कहा।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए सांसद ने कहा कि वे अपनी आय में हुई वृद्धि का विवरण जनता के सामने रखें।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *