आज की ताजा खबर

छात्रों से हाथ-पैर दबवाने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच में खुली बड़ी लापरवाही

top-news

चित्रकूट के एक प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका मधू राय को गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि वे स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से अपने हाथ-पैर दबवाती थीं और उनसे बाल कंघी भी करवाती थीं। मामले की शिकायत मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच की, जिसमें लगाए गए आरोप सही पाए गए। जांच के दौरान कई छात्रों और स्कूल की रसोइयों ने भी बयान देकर बताया कि प्रधानाध्यापिका अक्सर बच्चों से निजी काम करवाती थीं। इस पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। बी के शर्मा ने बताया कि जांच में एक और बड़ी अनियमितता सामने आई है। स्कूल में छात्रों की वास्तविक उपस्थिति काफी कम थी, लेकिन मिड-डे मील (एमडीएम) रजिस्टर में अधिक छात्रों का नाम दर्ज किया गया था। इससे सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल प्रधानाध्यापिका मधू राय को सती सवित्री प्राइमरी स्कूल तरांहा में अटैच कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि मधू राय ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *