आज की ताजा खबर

कानपुर में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त, बच्चों के चेहरे खिले

top-news top-news

कानपुर में आज सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो गईं। आखिरी पेपर खत्म होते ही परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लंबे समय से चल रही परीक्षाओं के खत्म होने के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली।
आज सोशल स्टडीज़ (Social Studies) का पेपर था। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र अपने एडमिट कार्ड हाथ में लिए परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते नजर आए। बाहर निकलते समय अधिकतर छात्रों के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह दिखाई दे रहा था।
जब कुछ छात्रों से आज के पेपर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र काफी सरल था और ज्यादातर सवाल सिलेबस से ही पूछे गए थे। छात्रों ने कहा कि उन्हें पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों ने अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया। कई छात्रों ने कहा कि वे आगे चलकर फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ साइंस स्ट्रीम चुनेंगे। वहीं कुछ छात्रों ने बताया कि वे ह्यूमैनिटीज़ विषयों को लेकर आगे पढ़ाई करना चाहते हैं। एक छात्र ने बताया कि वह आगे चलकर कॉमर्स स्ट्रीम चुनेगा क्योंकि उसे कॉमर्स की पढ़ाई सरल लगती है। उसने कहा कि उसका सपना आगे चलकर सीए (CA) बनने का है और वह उसी दिशा में तैयारी करेगा। कुछ छात्रों ने यह भी कहा कि वे साइंस विद मैथ्स लेकर आगे की पढ़ाई करेंगे ताकि वे जेईई मेन्स की तैयारी कर सकें और भविष्य में आईआईटी में चयन हासिल कर सकें। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद छात्रों में उत्साह और सुकून का माहौल देखने को मिला। अब सभी छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर उत्साहित हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *