आज की ताजा खबर

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

top-news

कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित, पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद, वरासत, पैमाइश, सीमांकन एवं राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय दिलाना है, इसलिए सभी अधिकारी इसकी गंभीरता को समझते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। इस दौरान 63 मामले आए जिसमें चार का मौके से निस्तारण कर दिया गया
कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने तहसील का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय की पत्रावलियों का अवलोकन कर लंबित मामलों की समीक्षा की और उपजिलाधिकारी को उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. चंद्र प्रकाश बर्मा, एसडीएम खड्डा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, समस्त थाना प्रभारी, जनपद स्तरीय अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *