आज की ताजा खबर

होली मिलन समारोह में प्रखर बुद्धि जीवियों ने लिया हिस्सा

top-news top-news

फर्रुखाबाद। समाजसेवी राजीव सिंह की गोदाम पर शनिवार की रात होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में जहां सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया ।वहीं प्रखर बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
 बताते चले की गांव मुरहास के रहने वाले राजीव सिंह की शख्सियत किसी से छिपी नहीं है। वह हर सामाजिक कार्यक्रमों में  हिस्सा लेते हैं। और अपने खर्चे से कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को सनातन धर्म के संबंध में नई-नई जानकारियां देते हैं । इसी को लेकर भव्य  होली मिलन समारोह  का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में बारएसोसिएशन  के अध्यक्ष शशि भूषण दीक्षित और वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यपाल सिंह चौहान, बरिष्ट अधिबक्ता राजीव सिंह राठौड़, पूर्व शासकीय अधिकता गजराज सिंह चौहान, शासकीय अधिबक्ता राघवेंद्र सिंह राठौर ,बरिष्ट पत्रकार डॉक्टर चंद्रपाल सिंह सेंगर प्रदीप गुप्ताकी उपस्थिति उल्लेखनी रही । मुरहासस्टेट के किंग कहे जाने वाले राजीव सिंह ने सभी से गले मिलकर जहां होली मिलन को आपसी प्रेम और सौहार्द का त्योहार बताया, वहीं इस त्योहार को व्यापक पैमाने पर मनाए जाने की लोगों से अपील की। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यपाल सिंह चौहान ने अपने विचार व्यक्त किए। समाज सेवी राजीव सिंह की तरफ से स्वरुचि भोजन लोगों को कराया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में लोग हंसी से लोटपोट होते रहे।  फिलहाल इस बेहतर कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों का आना-जाना देर रात तक लगा रहा। सबसे खास बात यह रही की इस कार्यक्रम में जो भी आया वह खाली हाथ नहीं गया। उसने स्वरूचि भोजन कर कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर समाज सेवी राजीव सिंह ने कहा कि होली रंगों का पर्व है ।यह आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का त्यौहार है। हरिण्यकश्यप  ने जब भक्त प्रहलाद को मार डालने का प्रयास किया तो उसकी बहन उसे आग में लेकर बैठ गई ,लेकिन प्रभु महिमा अपार होती है। भगवान ने हरिण्यकश्यप से भक्त प्रह्लाद की रक्षा कर होलिका का दहन कर दिया और नरसिंह रूप धारण करके उसका  वध कर दिया। अंत में यहां आने वाले लोगों का राजीव सिंह ने धन्यवाद  ज्ञापित किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *