आज की ताजा खबर
SIR की तारीख बढ़ी, BJP में खुशी की लहर – बोले अनिल दीक्षित: अब युद्ध स्तर पर चलेगा मतदाता शुद्धिकरण!
कानपुर में दरोगा-पत्रकार ने स्कॉर्पियों में लड़की से गैंगरेप किया, डीसीपी हटाए गए, इंस्पेक्टर सस्पेंड
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोज़र: केडीए की बड़ी कार्रवाई, 11 बीघा में बने निर्माण ध्वस्त
- दैनिक लोक भारती
- 11 Mar, 2026
कानपुर, 11 मार्च 2026
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बुधवार को बड़ा अभियान चलाते हुए लगभग 11 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोज़र चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह कार्रवाई केडीए के उपाध्यक्ष श्री मदन सिंह गब्र्याल और सचिव श्री अभय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में प्रवर्तन जोन-1बी की टीम द्वारा की गई। अभियान का नेतृत्व विशेष कार्याधिकारी/उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने किया।प्राधिकरण की टीम ने ग्राम चिरान और ग्राम कटरी ख्यौरा, कानपुर नगर में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार ग्राम चिरान में श्री राघव, श्री सुमेर और अन्य लोगों द्वारा लगभग 6 बीघा क्षेत्र में बिना प्राधिकरण की अनुमति के प्लॉटिंग की जा रही थी। वहीं ग्राम कटरी ख्यौरा में श्री बलराम सिंह चौहान व अन्य द्वारा करीब 5 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी।केडीए की टीम ने दोनों स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान करीब 11 बीघा में विकसित की जा रही प्लाटिंग के अंतर्गत बनाई गई सड़क, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे, पिलर और एंट्री गेट सहित सभी निशानदेही को दो जेसीबी मशीनों की मदद से तोड़कर समाप्त कर दिया गया।ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान केडीए के अवर अभियंता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर राम औतार, मनोज कुमार, राज कुमार और लाल सिंह मौजूद रहे। साथ ही बिठूर थाना पुलिस का पर्याप्त बल भी मौके पर तैनात रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हो सकी। विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ लोग बिना प्राधिकरण की अनुमति के जमीन की अवैध प्लाटिंग कर भोले-भाले लोगों को धोखा देकर प्लॉट बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमानुसार किसी भी प्रकार की कॉलोनी या प्लाटिंग विकसित करने से पहले कानपुर विकास प्राधिकरण से नक्शा और ले-आउट स्वीकृत कराना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध कॉलोनियों में अक्सर सड़क, नाली, बिजली, पानी और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं या तो उपलब्ध नहीं होतीं या मानकों के अनुरूप नहीं होतीं। इसके अलावा ऐसी प्लाटिंग से जलभराव की समस्या बढ़ती है, ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। केडीए ने आम जनता से अपील की है कि प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता की जांच अवश्य करें। केवल केडीए से स्वीकृत कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीदें और नक्शा तथा ले-आउट की पुष्टि कर लें। प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ भविष्य में भी लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







