आज की ताजा खबर

सीडीओ ने किया एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

top-news top-news

कानपुर। जनपद की बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एचपीवी (HPV) टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को एएचएम डफरिन अस्पताल में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, एसीएमओ, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अर्बन नोडल आरआई, जेएसआई प्रोग्राम ऑफिसर, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ, यूएनडीपी तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
अधिकारियों ने कहा कि एचपीवी संक्रमण गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का प्रमुख कारण है, लेकिन समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी से पूरी तरह बचाव संभव है। यह टीका बालिकाओं को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के खतरे से प्रभावी रूप से सुरक्षा प्रदान करता है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष पूरी कर चुकी तथा 15 वर्ष से कम आयु की सभी किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी टीका लगाया जाएगा। जनपद के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर इसकी व्यवस्था की गई है, ताकि प्रत्येक पात्र किशोरी आसानी से लाभ उठा सके।
सीडीओ ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण अवश्य दिलाएं। उन्होंने कहा कि यह टीका बालिकाओं के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है, इसलिए किसी भी स्थिति में इसे नहीं छोड़ना चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग ने आश्वस्त किया कि अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र किशोरी टीकाकरण से वंचित न रह जाए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *