आज की ताजा खबर

कलेक्टरगंज में चोरों का कहर, दीवार काटकर 10 लाख का तिरपाल पार!

top-news top-news

आज दिनांक 12 मार्च को कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारदाना व्यापारी राजकुमार एंड संस  के मालिक राहुल गुप्ता की कृष्ण कंपाउंड कोपरगंज स्थित गोदाम में पीछे की दीवार काटकर लगभग 250 बंडल तिरपाल जो की लगभग 10 लाख रुपए क़ीमत का तिरपाल चोरों ने सेंध काट कर चोरी की व्यापार मंडल को सूचना मिलने पर व्यापार मंडल के महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी बारदाना व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता अपने साथियो   रामकृपाल जायसवाल संतोष शर्मा भुललन महेंद्र गुप्ता ने बताया कि यह हमारे व्यापार मंडल के सदस्यों के यहां इसी जगह पर पर गोदाम में उनके यहां तीसरी चोरी है और किसी का भी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया यह बहुत दुखद बात है महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने कहा कि कलेक्टरगंज क्षेत्र में बीते दो माह के अंदर 9 बड़ी चोरियां हो चुकी हैं क्षेत्र के व्यापारियों में भारी आक्रोश है और खुलासा अभी किसी का नहीं हुआ जो कि पुलिस की कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है व्यापार मंडल की मांग है कि जल्द से जल्द इन चोरियो को खुलाशा कर अपराधियों को पकड़ा जाए जिससे  व्यापारी राहत की सांस ले इसके साथ ही एक मांग और करी कि क्षेत्र में गस्त को जबरदस्त तरीके से बढ़ाया जाए जिससें भय का माहौल शांत हो।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *