आज की ताजा खबर

इटावा में अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज़, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

top-news top-news

इटावा। रमजान के पाक महीने के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमे के अवसर पर जनपद इटावा की विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों ने बड़ी संख्या में नमाज़ अदा की। शहर के पचराय क्षेत्र स्थित मस्जिद तथा नौरंगाबाद की शाही मस्जिद में भी हजारों नमाज़ियों ने अलविदा जुमे की नमाज़ अदा कर देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज़ को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। शहर के प्रमुख स्थानों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नमाज़ के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
नौरंगाबाद स्थित शाही मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज़ के दौरान एसडीएम, सीओ सहित मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। वहीं पचराय क्षेत्र की मस्जिद में भी पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से तैनात रहा और नमाज़ शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
अधिकारियों की मौजूदगी और पुलिस की सतर्कता के बीच नमाज़ सकुशल संपन्न हुई। नमाज़ के बाद नमाज़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रमजान के इस मुकद्दस जुमे की मुबारकबाद दी और समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *